Type Here to Get Search Results !

सात दुकानें सील करने पर बाजार के दुकानदारों में मचा हड़कंप निसिंग।

रविवार को नपा सचिव शैलेंद्र शर्मा ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वाले 7 दुकानदारों की दुकानों को सील कर जुर्माना लगाया। नपा प्रशासन की सख्त कार्रवाई को देख दुकानदारों में हडक़ंप मच गया और दुकानदार अपनी अपनी दुकानें ग्राहकों को अंदर ही बंद कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी ने देश व प्रदेश में अपने पैर पसार लिए हैं। नपा प्रशासन की ओर से अस्पताल, क्लीनिक ,हलवाई,मेडिकल स्टोर, दूध की डेयरी की दुकानदारों को छोडक़र रविवार को सभी दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हुए है,लेकिन दुकानदार अपनी दुकानें खोलकर कर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने में लगे हुए है।

उन्होंने बताया कि लोगों से मिल रही शिकायतों से के आधार पर शहर के बाजार में पहुंच 7 दुकानदारों की दुकानें सील की गई है। इसके साथ ही कुछ दुकानदार कार्रवाई की सूचना पाकर ग्राहकों को अपनी दुकानों के अंदर बंद कर फरार हो गए है और उन दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई है। इसके अतिरिक्त अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान पर ग्राहकों की अधिक भीड़ जमा करेंगा ,समाजिक दूरी व सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग नहीं करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाऐगी।

उन्होंने कुछ दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो दुकानदार दोबारा नियमों का उल्लंघन करेगा उसका चालान कर दुकान को सील कर सामान जब्त किया जाऐगा।

शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान शहर के मेन बाजार सहित अन्य स्थानों में दिन-प्रति दिन लोगों की व वाहनों की भीड़ उमड़ी रही है। लॉकडाउन के चलते ग्राहक व दुकानदार शारीरिक दूरी के सभी नियमों को ताक पर रखकर दुकानों पर सामान व बाजार में घूम रहें है।

जिसको देखते हुए कार्रवाई की गई है। शर्मा ने सभी लोगों से कोरोना महामारी के चलते अपने घरों में रहे और सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें। इस दौरान उनके साथ इंद्र सिंह, रणवीर, राकेश, सुभम भांबड़ी, हवा सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Join Whatsapp Group Join Now

Below Post Ad

Join Whatsapp Group Join Now